मंगलवार, 5 जुलाई 2011

जूडो के 19 खिलाड़ी चुने गए

स्कूली खेलों की खेल स्पर्धाओ का आगाज सोमवार से हो गया है। जूडो के लिए हुए मुकाबलों में 70 खिलाड़ियों में से 19 बालक खिलाड़ियों को जिला स्तरीय स्पर्धा में खेलने की पात्रता मिली है।
बालाजी स्कूल में सुबह से ही ब्लाक स्तरीय चैंपियनशिप में टीम में स्थान बनाने कई स्कूलों के 70 से ज्यादा बालक-बालिका खिलाड़ी जूटे। 14, 17 और 19 साल वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जोर दिखाया और टीम में स्थान बनाने में सफल हुए। मेजबान स्कूल बालाजी के खेल शिक्षक उमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि 14 साल वर्ग में सात और 17 और 19 साल वर्ग में 8-8 वजन वर्गाे में मुकाबले हुए। इसके बाद इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 14 साल 25 किलो में प्रज्जवल (महर्षि), 30 किलो अभिनव (महर्षि), 35 किलो रोहित (आदर्श),40 किलो शुभम सागर (खालसा),45 किलो एम, शशि (राष्ट्रीय विद्यालय), 50 किलो अनुभव (महर्षि), 50 किलो से ज्यादा सचिन भोजवानी (महर्षि)। 17 साल 40 किलो सिद्धार्थ (महर्षि), 45 किलो नरेन्द्र मिश्रा (राष्ट्रीय विद्यालय), 50 किलो निखिल (बालाजी), 55 किलो अजय तिवारी (राष्ट्रीय विद्यालय), 60 किलो अजय राय (केपीएस), 65 किलो मयंक (महर्षि)। 19 साल 45 किलो गणेश कुमार यादव (शहीद स्मारक), 50 अमोल तिवारी (राष्ट्रीय विद्यालय), 55 किलो लोकेश्वर देवांगन, 60 किलो ओमप्रकाश (दोनों सप्रे स्कूल), 70 किलो ए.श्रीनिवास (महर्षि), 70 किलो से ज्यादा अविनाश त्रिपाठी (केपीएस)। चुने गए सभी खिलाड़ी 6 जुलाई को होने वाली जिला स्तरीय स्पर्धा में खेलेंगे। इसका आयोजन भी बालाजी में होगा। इसके बाद 8 जुलाई को क्षेत्रीय स्पर्धा भी बालाजी में होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में