गुरुवार, 7 जुलाई 2011

पदक विजेताओं का आज सम्मान

अखिल भारतीय सिविल सेवा खेलों में प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य सचिव पी.जाय उम्मेन 7 जुलाई को सुबह 11 बजे मंत्रालय के अपने कक्ष में इन खिलाड़ी कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता वर्ष 2010-11 में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा टीम के जिन खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया है, उनमें श्रीमती संगीता राजगोपालन, सहायक ग्रेड-दो वन विभाग दुर्ग वृत, श्रीमती हेमिन बाघे, सहायक ग्रेड-1 वन विभाग मंत्रालय रायपुर, सुखनंदन धु्रव, वाहन चालक वन विभाग रायपुर, पवन धनगर, सहायक ग्रेड-2 कलेक्टर कार्यालय, रायपुर और श्रीमती सुंदरी धु्रव, सहायक ग्रेड-3 वन विभाग रायपुर शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित विभाग प्रमुख और कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे संबंधित खिलाड़ियों के प्रमाण-पत्रों को सत्यापित कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजे, साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया जाए। रायपुर के बाहर के खिलाड़ियों को पुरस्कार ग्रहण करने के लिए आने पर संबंधित विभाग द्वारा यात्रा भत्ता दिया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में