शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

क्षेत्रीय स्कूली खेल आज

स्कूली खेलों में 29 जुलाई को तीन खेलों तीरंदाजी, भारोत्तोलन और कैरम का आयोजन किया गया है। इन खेलों में चार जिलों की टीमें भाग लेंगी।

तीरंदाजी का आयोजन चौबे कालोनी स्कूल, कैरम का आदर्श विद्यालय देवेन्द्र नगर और भारोत्तोलन का आयोजन वन विभाग के खेल परिसर में किया गया है। तीनों खेलों में रायपुर जिले की टीमें तय कर दी गई है। भारोत्तोलन के मुकाबले शासकीय स्कूल गोगांव की मेजबानी में हुए थे, इसमें जो खिलाड़ी सफल हुए हैं वे क्षेत्रीय स्पर्धा में खेलेंगे।

भारोत्तोलन की रायपुर टीम - अंडर 17 बालिका 44 किलो- पूर्णिमा भारती, आशा कौशल, 48 किलो डॉली, रिंकी। 53 किलो उवर्शी, ममता। अंडर 19 बालिका 48 किलो मनीषा रामटेके , इन्द्राणी पटेल, रीमा पटेल, 53 किलो निशा निषाद, कमलेश्वरी, 58 किलो प्रीति, ललिता, 63 किलो भारती, लता, 69 किलो उपासना।

अंडर 17 बालक वर्ग 50 किलो भूपेन्द्र कुमार मारकंडे, ओमप्रकाश यदु , 56 किलो सचिन महोबिया, मेघेश कुमार साहू, 62 किलो अरविंद कुमार देवांगन, करण जंघेल, 77 किलो राहुल जंघेल। अंडर 19 के 56 किलो गाईड कोसले, द्रोण कुमार देवांगन, ओम कुमार कोसले, 62 किलो भारत साहू, सोनू जंघेल, 69 किलो गोविंद यादव, पोषण साहू, 77 किलो महेश, 85 किलो लक्की, 94 किलो प्रशांत बैरागी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में