शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

आज डीएसओ की क्लास लेंगे खेल संचालक

दो माह बाद लौटे खेल संचालक जीपी सिंह 29 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों के डीएसओ की क्लास लेंगे। इस क्लास में सभी को तैयारी के साथ आने कहा गया है। क्लास में डीएसओ से पायका के साथ उनके जिलों के लिए तय किए गए अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की जाएगी।

खेल संचालनालय में शुक्रवार की सुबह लगने वाली क्लास में डीएसओ से पायका के साथ विभिन खेल आयोजनों की जानकारी ली जाएगी। इसके लिए 20 बिंदुओं का एजेंडा पहले ही सभी को भेजा गया है। इन एजेंडों के साथ अधोसंरचना से जुड़े 37 मुद्दों पर चर्चा होगी। अधोसंरचना पर विभाग विशेष रुप से ध्यान दे रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ में 37वें राष्ट्रीय खेल होने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में