बुधवार, 13 जुलाई 2011

दक्षिण एशियन जंप रोप में प्रदेश के 9 खिलाड़ी खेलेंगे

दक्षिण एशियन जंप रोप चैंपियनशिप में खेलने के लिए भारतीय टीम के साथ प्रदेश के 9 खिलाड़ी भी कांठमंडू रवाना हो गए हैं। वहां पर चैंपियनशिप का आयोजन 15 जुलाई से किया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के सचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि यह पहला अवसर है जब प्रदेश के इतने ज्यादा खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। जो खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ खेलने गए हैं उनमें गिनीज और लिम्बा रिकॉर्डधारी राजदीप सिंह हरगोत्रा, दिव्यांश झा, अभिजीत मोहंदीकर, हिमांशु बिटुरवार अनुराग भट्टाचार्य, रक्षक वजरे, अनुभव पंथेरे, उत्कर्ष त्रिपाठी एवं हर्ष विक्रम शामिल हैं। ये खिलाड़ी स्पर्धा में 30 सेकेंड स्पीड, डबल अंडर, तीन मिनट इंडोरेंस, ट्रिपल अंडर, डबल डल के साथ डबल डच रिले में भी भाग लेंगे। स्पर्धा में भारत के अलावा मेजबान नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका और मालदीप के खिलाड़ी भाग लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में