गुरुवार, 28 जुलाई 2011

स्कूली खेल में तीरंदाजों का अंबार

स्कूली खेलों में पहली बार जिला स्तर पर ही 70 से ज्यादा तीरंदाजों ने अपने खेल का जौहर दिखाते हुए जिले की टीम में स्थान बनाने के लिए मुकाबले किए। स्कूली खेलों में इतने ज्यादा खिलाड़ी साइंस कॉलेज मैदान में खेल विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए नियमित प्रशिक्षण सेंटर के कारण आए थे। ज्यादातर खिलाड़ी इसी सेंटर के हैं। सेंटर के सभी खिलाड़ियों ने पदकों पर निशाने लगाते हुए जिले की टीम में स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की।

चौबे कालोनी स्कूल में बुधवार को जिला स्कूली तीरंदाजी का आयोजन किया गया तो आयोजक स्कूल के खेल शिक्षक के साथ तीरंदाजी से जुड़े प्रशिक्षक खिलाड़ियों की संख्या देखकर हैरान रह गए। खेल शिक्षक संजय शुक्ला के साथ कोच योगेश उपाध्याय ने साफ कहा कि इसके पहले कभी इतने ज्यादा खिलाड़ी इस खेल में नहीं आते थे। श्री उपाध्याय ने इतने ज्यादा खिलाड़ी आने का पूरा श्रेय साइंस कॉलेज मैदान में खेल विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए सेंटर को दिया। उन्होंने बताया कि वहां पर तीन माह से जिस तरह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह उसी का नतीजा है कि राजधानी के इतने ज्यादा खिलाड़ी तीरंदाजी से जुड़े हैं। इस सेंटर में एनआईएस कोच टेकलाल पुर्रे प्रशिक्षण देते हैं।

जब मुकाबले हुए तो इन मुकाबलों में भी इसी सेंटर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर 14 , 17 और 19 साल वर्ग में पहले चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को अब 29 जुलाई को क्षेत्रीय स्पर्धा में खेलने का मौका मिलेगा। पहले चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं- अंडर 14 साल जेसन जार्ज, छत्तर सिंह सिदार, प्रत्युष मिश्रा, अभिनव मोदीकर। दुर्गेश नंदनी, रितीका सिंह, अल्पना नायक, देविका दीप। अंडर 17 पुरुषोत्तम सिंहा, सचिन गोफने, भूपेन्द्र सिंह, राजू निर्मलकर। जया साहू, जिसा जार्ज, अनिशा यादव, मनीषा साहू। अंडर 19 हिमांशु शर्मा, अक्षय तिग्गा, दीपक साहू, रिशी श्रीवास्तव। तनीषा यादव, बरखा दीप, दिप्ती वर्मा, मनीषा बाग। निर्णायक योगेश उपाध्याय, आईपी वर्मा, अमित सिंह क्षत्रपाल, योगेश देवांगन और आमिर खान थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में