शुक्रवार, 22 जुलाई 2011

ग्रामीण तैराक भी छाए

स्कूली तैराकी में राजधानी के तैराकों के साथ मोहंदी और आरंग क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करके राJustify Fullयपुर जिले की टीम में स्थान बनाया। पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी अब 25 जुलाई को क्षेत्रीय स्पर्धा में खेलेंगे।
यूनियन क्लब में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली स्पर्धा में खेलने के लिए गांवों के खिलाड़ी भारी बारिश के बाद भी पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में धरसीवां ब्लाक के मोहंदी स्कूल के साथ आरंग क्षेत्र के भी कुछ स्कूलों के खिलाड़ी खेलने आएं। राजधानी के स्कूलों में मेजबान स्कूल के खिलाड़ियों के साथ डीपीएस, दानी, राजकुमार कॉलेज सहित कई स्कूलों के खिलाड़ी खेलने आएं। स्पर्धा का उद्घाटन चौबे कालोनी स्कूल की प्राचार्य सीमा वर्मा ने किया।
खेल शिक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि स्पर्धा में अंडर 14, 17 और 19 साल वर्ग में मुकाबले हुए। लंबी दूरी के मुकाबलों में अंडर 19 में एक मात्र खिलाड़ी सौदर्या खत्री ने 200 के साथ 400 और 800 मीटर वर्ग के बेक स्टोक में पूरी दूरी तय करके रायपुर की टीम में स्थान बनाया।
अन्य परिणाम इस प्रकार रहे- 50 मीटर फ्रीस्टाइल अंडर 14 साल प्रथम चंचल यादव, द्वितीय कुलदीप सिंह ठाकुर। प्रथम मल्लिका वर्मा, द्वितीय रीमा। अंडर 17 साल प्रथम विकास देवांगन, द्वितीय रामनारायण। प्रथम आयुषी शुक्ला, द्वितीय ममता निषाद। अंडर 19 साल प्रथम करण अग्रवाल, द्वितीय शेष नारायण। प्रथम प्रियंका ठाकुर, द्वितीय कंचन ढीमर। बैक स्ट्रोक 50 मीटर 14 साल प्रथम सागर निषाद, द्वितीय कुलदीप ठाकुर। 17 साल प्रथम आयुषी शुक्ला, द्वितीय ममता निषाद। प्रथम विकास देवांगन, द्वितीय धनंजय यादव। 19 साल प्रथम प्रियंका ठाकुर, द्वितीय दिप्ती वर्मा। प्रथम रामनारायण, द्वितीय करण अग्रवाल। ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 14 साल प्रथम नेहा सार्वा, द्वितीय हर्षिता। प्रथम चंचल यादव, दिव्यांश चौहान। 17 साल प्रथम ललिता वर्मा, द्वितीय देवकी दीप। प्रथम कलश ढीमर, द्वितीय राजेश निर्मलकर। 19 साल प्रथम जय आदित्य, द्वितीय सौरभ यादव। बटरफ्लाई 50 मीटर अंडर 14 साल प्रथम चंचल यादव, द्वितीय सागर। प्रथम नेहा सार्वा, द्वितीय रीता। 19 साल प्रथम विकास देवांगन, द्वितीय यश यादव। 100 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 14 प्रथम चंचल यादव, द्वितीय राजेश निर्मलकर। अंडर 17 प्रथम अभिलाष सिंह, द्वितीय रमा धीवर। प्रथम विकास देवांगन, द्वितीय रामनारायण। अंडर 19 साल प्रथम दिप्ती वर्मा, द्वितीय बरखा दीप। प्रथम करण सिंह अग्रवाल, द्वितीय शेष नायाराण। 100 मीटर बेक स्ट्रोक अंडर 14 प्रथम नेहा सार्वा, द्वितीय मोहनीश लता। 17 साल प्रथम आयुषी शुक्ला, द्वितीय ममता निषाद। 19 साल प्रथम प्रियंका ठाकुर, द्वितीय दीपिका सपहा।



कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में