गुरुवार, 14 जुलाई 2011

डेको टर्फ हैंडबॉल कोर्ट भिलाई में

हैंडबॉल में देश का पहला डेको टर्फ कोर्ट भिलाई में बनकर तैयार हो गया है। 17 लाख की लागत से बने मैदान का लोकार्पण 14 जुलाई को होगा। मैदान में फ्लड लाइट भी लगाई गई है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश हैंडबॉल संघ के सचिव बशीर अहमद खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए संघ ने भिलाई में डेको टर्फ मैदान बनाने का फैसला किया था। इस मैदान को बनाने की पूरी राशि एनएमडीसी ने दी है। यह राशि वह है जो एनएमडीसी से हैंडबॉल संघ को हर साल मिलती है। इसी राशि में से हर साल सात लाख की राशि हैंडबॉल अकादमी को दी जाती है। तीन साल तक राशि जमा करके डेको मैदान बनाया गया है। श्री खान ने बताया कि ऐसा ही एक मैदान अब रायपुर में बनाने की योजना है। भिलाई के मैदान में अब 2 लाख 65 हजार का एक इलेक्ट्रानिक स्कोर बोर्ड लगाने के साथ एक जिम भी लगाने की योजना है। मैदान का लोकार्पण 14 जुलाई की शाम 5.30 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पंकज गौतम करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में