बुधवार, 13 जुलाई 2011

थांग ता में हुए रोमांचक मुकाबले

राजधानी में पहली बार आयोजित जिला स्तरीय थांग ता में 80 खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। सब जूनियर के साथ जूनियर और सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाएं।
जिला संघ के सचिव कौशिक साहू ने बताया कि रायपुर में पहली बार आयोजित स्पर्धा में खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। मुकाबलों में इन खिलाड़ियों को सफलता मिली। सब जूनियर वर्ग के 29 किलो प्रथम याचना भगत। 33 किलो प्रथम पिंकी जंघेल। 37 किलो प्रथम रीना जंघेल। जूनियर वर्ग के 41 किलो प्रथम कामिनी साहू। 44 किलो प्रथम पूजा कुशवाहा। 48 किलो प्रथम सरिता जोशी। 52 किलो प्रथम राधा कुमार। 56 किलो प्रथम धानेश्वरी पांडे। सीनियर वर्ग 50 किलो प्रथम मनीषा गजभिये। 66 किलो प्रथम प्राची रावत।
बालक वर्ग 25 किलो प्रथम त्रिदेव ध्रुव। 33 किलो प्रथम सूर्यकांत निषाद। 41 किलो प्रथम जयराम साहू। 45 किलो प्रथम वैभव साहू। जूनियर वर्ग 41 किलो प्रथम ओमप्रकाश जंघेल। 44 किलो प्रथम मन्नु जंघेल। 48 किलो प्रथम कृष्णा चेलक। 52 किलो प्रथम गौतम जंघेल। 56 किलो प्रथम संतोष भलावी। सीनियर 56 किलो प्रथम रामनारायण जंघेल। 60 किलो प्रथम पंकज यादव। 65 किलो प्रथम अब्दुल करीम। 80 किलो प्रथम बादल कुमार। 85 किलो प्रथम मनीष श्रीवास्तव और 90 किलो में प्रथम कौशिक कुमार साहू रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में