रविवार, 3 जुलाई 2011

आयुषी ने पानी से निकाले चार स्वर्ण

राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुषी शुक्ला ने जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में तरणताल के पानी से चार स्वर्ण निकाले और सबसे ज्यादा पदक जीतने के साथ राज्य स्पर्धा में खेलने के लिए टिकट कटाया। राज्य स्पर्धा का आयोजन 10 जुलाई से भिलाई में होगा। इस स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चुनी जाएगी।
जिला तैराकी संघ ने पहली बार आयोजन किया। इस आयोजन में 150 से ज्यादा बालक और बालिका खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए मशक्कत की। पानी से पदक निकालने में आयुषी शुक्ला पहले नंबर पर रहीं। उन्होंने सबसे ज्यादा चार स्वर्ण निकाले। विजेता खिलाड़ियों को युवा चेंबर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष संजय बाजपेयी और संघ के मुख्य सरंक्षक गुरुचरण सिंह होरा ने पुरस्कार बांटे। श्री बाजपेयी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों से ही खिलाड़ियों के खेल में निखार आता है। श्री होरा ने कहा कि यूनियन क्लब हमेशा खेलों के आयोजन के लिए अपने मैदान नि:शुल्क उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि तैराकी की जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने में सफल होेंगी, सभी को यहां नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला संघ के आलोक दुबे, संजय शुक्ला, कोच नरसिंह फरिकार, शेरा क्लब के मुश्ताक अली प्रधान उपस्थित थे।
परिणाम इस प्रकार रहे- 17 साल बालिका 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्वर्ण आयुशी शुक्ला, रजत कंचन ढीमर, कांस्य दिप्ती वर्मा। बालक स्वर्ण विकास देवांगन, रजत राजेश धीवर, कांस्य हेमंत सार्वा। ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर बालक स्वर्ण कुशल धीवर, रजत हरिहंत जैन, कांस्य अभिमन्यु शारडा। 14 साल बालिका ब्रेस्ट स्ट्रोक स्वर्ण नेहा सार्वा, रजत अभिलाषा सिंह, कांस्य सौंदर्या खत्री। 100 मीटर फ्रीस्टाइल बालिका स्वर्ण आयुषी शुक्ला, रजत कंच धीवर। बालक स्वर्ण विकास देवांगन, रजत गणेश यदु, कांस्य पार्थ कोटक। 14 साल बालक स्वर्ण हरिहंत जैन, रजत केशव, कांस्य चंचल। बालिका स्वर्ण श्रुती, रजत अभिलाषा, कांस्य सौंदर्या खत्री। 50 मीटर बटर फ्लाई स्वर्ण विकास देवांगन, रजत पार्थ कोटक। 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्वर्ण आयुषी शुक्ला, रजत दिप्ती वर्मा। बालक स्वर्ण गणेश यदु, रजत जय आदित्य, कांस्य उदय प्रताप सिंह। 14 साल बालक स्वर्ण कुशल धीवर, रजत हरिहंत जैन, कांस्य चंचल। बालिका स्वर्ण नेहा सार्वा, रजत अभिलाषा सिंह, कांस्य सौंदर्या खत्री। फ्रीस्टाइल 50 मीटर बालिका स्वर्ण आयुषी शुक्ला, रजत कंचन धीवर, कांस्य दिप्ती वर्मा। 14 साल बालिका स्वर्ण श्रुती माणिक, रजत अभिलाषा सिंह, कांस्य नेहा सार्वा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में