मंगलवार, 2 नवंबर 2010

मुख्यमंत्री आज करेंगे जिलाधीशों से बात

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ ओलंपिक के लिए जिलों में की जा रही तैयारियों की जानकारी लेने जिलाधीशों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीधे बात करेंगे।
प्रदेश का खेल विभाग मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा के बाद राज्य में मिनी ओलंपिक करवाने की तैयारी में जुटा है। इस मिनी ओलंपिक में राज्य स्पर्धाओं से पहले हर जिले में जिला स्तर की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाना है। इसके लिए केल विभाग के निर्देश पर हर जिले के जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत के सीओ लगे हुए हैं। इन सभी से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीधे बात करने की मंशा जाहिर की है। खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि सभी जिलों के जिलाधीशों को इस बारे में जानकारी भेज दी गई है कि मुख्यमंत्री २ नवंबर को सुबह ११ बजे से सभी से सीधे बात करके उनसे जानकारी लेंगे कि किस जिले में क्या तैयारी है और कहीं कोई समस्या तो नहीं है।
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेसिंग के समय उनके साथ खेलमंत्री लता उसेंडी, खेल सचिव सुब्रत साहू और खेल संचालक जीपी सिंह भी रहेंगे। खेल संचालक ने बताया कि राज्य में मिनी ओलंपिक के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री खुद बहुत ज्यादा गंभीर हैं और वे इसीलिए सीधे तैयारियों की जानकारी लेने के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में