शुक्रवार, 12 नवंबर 2010

जिले में भी मिलेगा इनाम

छत्तीसगढ़ ओलंपिक में रायपुर जिले में होने वाले सभी खेलों में इनामी राशि दी जाएगी। यह राशि अगर खेल विभाग नहीं देगा तो यह राशि मैं अपने विभाग से दूंगा।
यह घोषणा यहां पर जिला परिसर में खेल संघों की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की। उन्होंने व्यक्तिगत खेलों के लिए राशि भी तय कर दी है कि पहले स्थान पर रहने वालों को ११ सौ, दूसरे स्थान पर रहने वालों को पांच सौ रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वालों को तीन सौ रुपए की राशि दी जाएगी। इसके पूर्व जब जिलाधीश रोहित यादव ने मंत्री के सामने इनामी राशि की जानकारी देते हुए यह बात रखी थी कि हमने तीन सौ, दो और एक सौ रुपए की इनामी राशि तय की है तो बृजमोहन ने कहा कि खिलाडिय़ों को इतनी काम राशि देना क्या शोभा देता है। उन्होंने ही इनामी राशि तय की और कहा कि यह इनामी राशि मैं दूंगा। टीम खेल के खिलाडिय़ों को भी जीतने पर तय राशि के हिसाब से इनाम दिया जाएगा। उनके सामने जब निर्णायकों के लिए भी इनाम की बात रखी गई तो उन्होंने कहा कि निर्णायकों को स्मृति चिंह के साथ प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि खेलों का आयोजन भव्य होना चाहिए और इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि मैदान ज्यादा दूर-दूर न हो। राजधानी के वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे ने बताया कि प्रभारी मंत्री के निर्देश पर अब खेलों का आयोजन पांच स्थानों पर तय किया जा रहा है। बैठक में सभी खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक दीपांशु काबरा और जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में