गुरुवार, 25 नवंबर 2010

अब कलस्टर के मुकाबलों के लिए रायपुर तैयार

राज्य खेल महोत्सव के लिए कलस्टर के मुकाबले रायपुर में ८ एवं ९ दिसंबर को होंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस कलस्टर में मेजबान रायपुर के साथ जशपुर, धमतरी और महासमुन्द को रखा गया है। सबसे बड़ा दल रायपुर का होगा। मेजबान खिलाड़ी १४ खेलों में अपने जौहर दिखाएंगे।
यह जानकारी देते हुए राजधानी के वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे ने बताया कि राज्य स्तर की ओपन स्पर्धा के लिए प्रदेश के १८ जिलों को कलस्टर में बांटा गया है। रायपुर के कलस्टर में रायपुर के कलस्टर में चार जिले हैं। इन जिलों में से स्पर्धा में सबसे बड़ा ३०६ खिलाडिय़ों और २८ कोच मैनजरों का दल रायपुर का शामिल होगा। रायपुर के खिलाड़ी १४ खेलों तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बास्केबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, कराते, खोखो, नेटबॉल, वालीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती और हॉकी में भाग लेंगे। जशपुर से २९३ खिलाडिय़ों का दल आएगा जो ९ खेलों में भाग लेगा। धमतरी के १९५ खिलाड़ी १० खेलों और महासमुन्द के २०० खिलाड़ी ११ खेलों में शामिल होंगे। इन जिलों के साथ रायपुर के विश्व विद्यालयों की टीमें भी भाग लेंगी। अभी यह तय नहीं है कि कितने विश्व विद्यालयों की टीम किन-किन खेलों में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि कलस्टर के बाद राज्य स्पर्धा ११ से ॅ१३ दिसंबर तक होगी। उन्होंने बताया कि स्पर्धाओं के लिए मैदानों का चयन कर लिया गया है। इसी के साथ खिलाडिय़ों को कहां ठहराया जाना है उसकी भी व्यवस्था कर ली गई है। स्पर्धा का उद्घाटन और समापन आउटडोर स्टेडियम में होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में