शुक्रवार, 12 नवंबर 2010

झारखंड के राष्ट्रीय खेल १२ फरवरी से

झारखंड के राष्ट्रीय खेलों के लिए १२ से २४ फरवरी की तारीख तय की गई है। इस बार इस तिथि में वहां की सरकार को इन खेलों का आयोजन करने के लिए केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने कहा है। इसी के साथ छत्तीसगढ़, केरल और गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों पर भी दिल्ली में हुई बैठक में चर्चा की गई।
दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्रालय के खेल सचिव के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि चार राज्यों में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की समीक्षा बैठक में सबसे अहम फैसला यह किया गया कि झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल १२ से २४ फरवरी तक होंगे। श्री सिंह ने पूछने पर बताया कि छत्तीसगढ़ के बारे में केन्द्रीय खेल मंत्रालय को जानकारी दी गई कि यहां होने वाले ३७वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यहां पर होने वाले इन खेलों के लिए सरकार की क्या तैयारी है इसकी पूरी जानकारी दी गई। इसी के साथ यह बताया गया कि कहां पर कौन से खेल करवाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। केन्द्र सरकार से प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय खेलों के लिए क्या और कितनी मदद चाहिए इसके बारे में भी बताया गया। श्री सिंह ने एक सवाल के जवाब में बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए केन्द्र सरकार से छह सौ करोड़ की मांग की है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेलों पर गंभीरता से काम करने कहा गया है। यहां यह बताना लीजिमी है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में लगातार विलंब हो रहा है और झारखंड के खेल इसके पहले तीन बार टल चुके हैं। इस बार उनके होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में