गुरुवार, 11 नवंबर 2010

एशियाड में प्रदेश के तीन खिलाड़ी खेलने गए

१६वें एशियाई खेलों में खेलने गई भारतीय बास्केटबॉल टीम के साथ छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी भी खेलने गए हैं। इन खिलाडिय़ों में दो अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी एम. पुष्पा, भारती नेताम और पुरुष खिलाड़ी किरणपाल सिंह शामिल हैं।
एशियाई खेलों का आयोजन गुयांगजाऊ (चाईना) में १२ नवंबर से २७ नवंबर तक हो रहा है। यहां खेलने गई भारत की महिला बास्केटबॉल टीम में तीन बार भारतीय टीम से खेल चुकीं भिलाई की एम. पुष्पा के साथ चार बार भारत का प्रनितिधित्व कर चुकीं भारती नेताम को शामिल किया गया है। प्रदेश बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेश पटेल ने बताया कि इन दो महिला खिलाडिय़ों के साथ पुरुष टीम में भिलाई के किरणपाल सिंह को शामिल किया गया है। किरणपाल इसके पहले पांच बार भारतीय टीम से खेल चुके हैं। श्री पटेल ने बताया कि भारत की बास्केटबॉल टीम २८ साल बाद एशियाड में खेल रही है और टीम में छत्तीसगढ़ के भी तीन खिलाड़ी शामिल हैं जो राज्य के लिए गौरव की बात है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में