मंगलवार, 9 नवंबर 2010

स्क्वैश-ट्रायथलान शामिल क्यों नहीं

छत्तीसगढ़ ओलंपिक में स्क्वैश के साथ ट्रायथलान को भी शामिल न करने की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से करने का मन संघ के पदाधिकारियों ने बनाया है। ये दोनों खेल जहां राष्ट्रीय खेलों में शामिल हैं, वहीं ङाारखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाडिय़ों को खेलने की पात्रता है।
इन दोनों संघों के सचिव विष्णु श्रीवास्तव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खेल विभाग की मनमर्जी की वजह ने इन खेलों को छत्तीसगढ़ ओलंपिक में शामिल नहीं किया गया है। हमारे इन दोनों खेलों के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में खेलने की पात्रता प्राप्त कर चुके हैं इसके बाद भी इन खेलों को शामिल न करना समङा से परे है। वे कहते हैं कि राज्य बनने के बाद चंद खेलों की तरफ ही खेल विभाग ध्यान दे रहा है। नए खेलों के विकास में अगर खेल विभाग ध्यान नहीं देगा तो इन खेलों का विकास कैसे होगा।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक में होना यह था कि नए खेलों की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों संघों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मंगलवार को मुलाकात करेगा और उनसे मांग करेगा कि हमारे इन दोनों खेलों को जिला स्तर पर न सही सीधे राज्य स्तर पर करवाया जाए। उन्होंने कहा कि हम दोनों खेलों में कम से कम ३०-३० खिलाड़ी देंगे। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अगर नए खेलों को किनारे रखा जाएगा तो इन खेलों के बारे में खिलाडिय़ों को कैसे जानकारी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में