शनिवार, 5 सितंबर 2009

अशोक कुमार १५ का आएंगे रायपुर

हॉकी के ओलंपियन अशोक ध्यानचंद १५ सितंबर को शेरा क्रीड़ा समिति के विशेष बुलावे पर रायपुर आ रहे हैं। यहां पर उनका शहर में कई स्थानों पर सम्मान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए क्लब के मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि शेरा क्लब की फुटबॉल स्पर्धा का १५ को समान है। इसी दिन हॉकी के जादूर ध्यानचंद के पुत्र ओलंपिन अशोक कुमार का सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान खेल विभाग और क्लब करेगा। इसी के साथ उनका राजकुमार कॉलेज में भी सम्मान किया जाएगा। राजधानी के खेल विभाग के कार्यालय में भी उनके सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है। प्रेस क्लब में वे एक बजे प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। श्री प्रधान ने बताया कि अशोक कुमार का रायपुर से विशेष लगाव है और जब भी उनको यहां बुलाया जाता है,वे हमेशा हम लोगों का निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं।

1 टिप्पणी:

दिनेशराय द्विवेदी ने कहा…

अशोक मेरे कॉलेज के सहपाठी रहे हैं। कक्षाएँ भिन्न थीं। सम्मान पर बधाई! अवसर मिले तो कोटा कॉलेज के एक सहपाठी की ओर से उन्हें बधाई दें और कोटा कॉलेज का स्मरण कराएँ।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में