रविवार, 13 सितंबर 2009

सरकारी कराते में खिलाडिय़ों से शुल्क वसूला गया

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य कराते चैंपियनशिप में रायपुर के खिलाडिय़ों से शुल्क वसूलने का मामला सामने आया है। शुल्क न देने पर खिलाडिय़ों को स्पर्धा से बाहर तक करने की धमकी दी गई। इस बारे में राज्य कराते के संघ के सचिव का कहना है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की शिकायत अब खेल संचालक से की जाएगी। इसके पहले खेल विभाग के राज्य कबड्डी के आयोजन में चंदा उगाही का मामला सामने आ चुका है।

खेल विभाग दुर्ग में आयोजित राज्य कराते में खेलने गए रायपुर के कुछ खिलाडिय़ों ने हरिभूमि को फोन करके जानकारी दी कि उनसे खेलने के लिए रायपुर जिला संघ के पदाधिकारियों से शुल्क लिया है। एक वर्ग के लिए ५० रुपए और दो वर्ग के लिए १०० रुपए लिए गए हैं। शुल्क न देने वाले खिलाडिय़ों को स्पर्धा से बाहर करने की धमकी दी गई। इस बारे में जानकारी लेने जब राज्य संघ के सचिव हरिहर राव से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि रायपुर के खिलाडिय़ों से पैसे लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे रायपुपर के पदाधिकारियों से इस संबंध में बात करके कुछ बता पाएंगे। उनके साथ प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव बशीर अहमद खान ने भी रायपुर के पदाधिकारियों से बात की और बताया कि जिन भी खिलाडिय़ों से पैसे लिए गए हैं उनको वापस करवाए जा रहे हैं। इधर खिलाडिय़ों ने बताया कि रायपुपर के पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों को धमकी दी कि अगर पैसे वापस लिए गए तो खेलने नहीं दिया जाएगा। जब इस बारे में खेल संचालक जीपी सिंह को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि विभाग में अगर खिलाड़ी शिकायत करते हैं तो मामले की जांच करवाई जाएगी। खिलाडिय़ों ने अब फैसला किया है कि वे दुर्ग से लौटने के बाद इस मामले में लिखित में खेल विभाग में शिकायत करेंगे। खेल विभाग के आयोजन में लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले कुरुद में खेली गई कबड्डी स्पर्धा में चंदा उगाही की शिकायतें मिली हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में