बुधवार, 16 सितंबर 2009

ओलंपियन अशोक ध्यानचंद का सम्मान



हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र ओलंपियन अशोक ध्यानचंद का सप्रे स्कूल मैदान में शेरा क्रीड़ा समिति के साथ खेल विभाग द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। इसके पहले सुबह को उनका राजकुमार कॉलेज और खेल विभाग के कार्यालय में भी सम्मान किया गया।


शेरा क्रीड़ा समिति के मुश्ताक अली प्रधान के विशेष बुलावे पर यहां आए अशोक कुमार का सप्रे शाला के मैदान में नीरज अग्रवाल फुटबॉल स्पर्धा के फाइनल मैच के बाद सम्मान किया गया। यह सम्मान खेल मंत्री लता उसेंडी के साथ खेल विभाग के संचालक जीपी सिंह, उप संचालक ओ. पी शर्मा, वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे के द्वारा किया गया। इसके बाद शेरा क्लब ने भी अपनी तरफ से उनका सम्मान शाल और श्रीफल के साथ किया। यह सम्मान मुश्ताक अली प्रधान के साथ क्लब के सदस्यों ने किया। इसके पूर्व अशोक कुमार का सुबह को खेल विभाग के राजधानी के कार्यालय में भी सम्मान किया गया। वहां पर उनसे मिलने हॉकी खिलाडिय़ों के साथ कुछ खेल संघों के पदाधिकारी भी आए थे। सुबह के सत्र में ही आरकेसी और मिंटू स्कूल में अशोक कुमार का सम्मान किया गया। वहां उन्होंने खिलाडिय़ों को मेजर ध्यानचंद के खेल के बारे में जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में