गुरुवार, 10 सितंबर 2009

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का दावा इसी माह करेंगे

प्रदेश सरकार इस माह के अंत में राष्ट्रीय खेल २०१३ के लिए मेजबानी का दावा राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के सामने पेश करेगी। इसी सिलसिले में प्रदेश के खेल संचालक जीपी सिंह ने दिल्ली में मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के साथ महासचिव रणधीर सिंह से मुलाकात करके उनको छत्तीसगढ़ सरकार के दावे के बारे में अवगत कराया है।

प्रदेश का खेल विभाग इस समय राष्ट्रीय खेल २०१३ की मेजबानी लेने के लिए जुटा हुआ है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जहां प्रदेश सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है, वहीं नगर निगम से भी इसकी इजाजत ले ली गई है। प्रदेश सरकार ने मेजबानी के दावे के साथ ओलंपिक संघ में जमा की जाने वाली ५० लाख की राशि भी खेल विभाग को दे दी है। अब विभाग ओलंपिक संघ को मेजबानी के दावे का फार्म भरकर देगा इसके बाद मेजबानी के फैसले से पहले विभाग को ओलंपिक संघ के सामने राज्य में खेलों की सुविधाओं की सारी जानकारी रखनी होगी। खेल संचालक ने इस सिलसिले में दिल्ली जाकर भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के साथ महासचिव रणधीर सिंह ने भी मुलाकात की और उनको छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा से अवगत कराया है। श्री सिंह ने दिल्ली से दूरभाष पर हरिभूमि के संपर्क करने पर बताया कि उनकी अध्यक्ष और महासचिव से मुलाकात काफी महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि इनसे मुलाकात के बाद तय किया गया है कि इस माह के अंत तक मेजबानी के दावे के फार्म के साथ ५० लाख रुपए जम कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की खेल मंत्री सुश्री लता उसेंडी के साथ प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ ही दावे का फार्म जमा किया जाएगा। फार्म के साथ क्या-क्या रहेगा इसकी पूरी जानकारी उन्होंने ले ली है।

1 टिप्पणी:

Ashish Khandelwal ने कहा…

अच्छी जानकारी... हैपी ब्लॉगिंग

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में