मंगलवार, 15 सितंबर 2009

अशोक ध्यानचंद आज शहर में

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र और पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद मंगलवार को राजधानी रायपुर आ रहे हैं। वे यहां पर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका यहां पर नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम भी रखा गया है।

यह जानकारी देते हुए शेरा क्रीड़ा समिति के मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि अशोक ध्यानचंद विशेष रूप से क्लब के नीरज अग्रवाल स्मृति फुटबॉल स्पर्धा के समापन समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। उनका सबसे पहले मंगलवार को सुबह ९.३० राजकुमार कॉलेज में सम्मान किया जाएगा। इसके बाद वे नेताजी स्टेडियम में राजधानी के खेल विभाग के कार्यालय में जाएंगे। वहां भी उनका सम्मान किया जाएगा। दोपहर को एक बजे प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और खेल मंत्राी लता उसेंडी से मुलाकात करेंगे। शाम को शेरा क्लब के कार्यक्रम में उनका सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान क्लब के साथ खेल विभाग, नगर निगम और छत्तीसगढ़ खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित किया गया है। रात्रि भोजन वे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निवास में करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में