मंगलवार, 15 सितंबर 2009

१५० पहलवान भिड़े सद्भावना कुश्ती में

प्रदेश के पहलवानों को कुश्ती में एक मंच देने के साथ उनको एकजुट करने के लिए नए प्रादेशिक कुश्ती संघ ने राजधानी रायपुर में सोमवार को एकदिनी सद्भावना कुश्ती का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के कई जिलों के १५० पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबलों के बाद विजेता पहलवानों को नकद इनाम दिए गए।

दंतेश्वरी अखाड़े में एक दिनी कुश्ती का प्रारंभ गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने किया। इसके बाद प्रारंभ हुए मुकाबलों में रायपुर के साथ बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी सहित कई जिलों के १५० पहलावनों के बीच मुकाबले हुए। दो-दो करके पहलवानों को बुलाया गया और मुकाबले के बाद विजेता पहलवानों को नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन के बारे में प्रादेशिक कुश्ती संघ के सचिव अशोक पहलवान के साथ दिलीप यदु ने बताया कि प्रदेश में एक नया संघ इसलिए बनाया गया है ताकि प्रदेश के पहलवानों को एकजुट किया जा सकेे। उन्होंने बताया कि संघ के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह जूदेव बनाए गए हैं। संघ ने १५ जिलों में जिला संघ बना लिए गए हैं। इन्होंने बताया कि अब संघ के राष्ट्रीय संघ से मान्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो प्रदेश संघ काम कर रहा है, उस संघ में बाहरी लोग हैं, ऐसे में प्रदेश के पहलवानों का नुकसान हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में