रविवार, 13 जून 2010

भारत को मिला एक स्वर्ण

यूरोपियन कप बॉडी बिल्डिंग में भारत के हाथ एक स्वर्ण लगा, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी पी. सालोमन को छठा स्थान मिला। चैंपियनशिप की जूरी में छत्तीसगढ़ के संजय शर्मा भी शामिल थे। वे भारतीय टीम के कोच भी थे। यह पहला मौका है जब भारत को इस स्पर्धा में पदक मिला है।
यह जानकारी देते हुए भारतीय टीम के कोच संजय शर्मा ने बताया कि रूस में ११ वर्गों जिसमें स्माल, टॉल, शार्ट, मास्टर के साथ ओवरआल और यूरोपियन कप शामिल हैं के मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में महाराष्ट्र के खिलाड़ी आशीष साकलकर ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को एक मात्र स्वर्ण पदक दिलाया। भारत के हाथ यह स्वर्ण शार्ट क्लास में लगा। भारत के एक और खिलाड़ी उड़ीसा के आर्थर प्रधान इस वर्ग में सातवें स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के पी. सालोमन को टॉल क्लास में छठा स्थान मिला। श्री शर्मा ने बताया कि स्पर्धा में १७ देशों के ७० से ज्यादा महिला और पुरुष खिलाडिय़ों ने भाग लिया। महिला खिलाडिय़ों के लिए मिस फिटनेस और मिस फेस के मुकाबले हुए।
श्री शर्मा ने बताया कि स्पर्धा में ९ निर्णायकों की जो जूरी थी उस जूरी में वे अकेले एशिया से शामिल थे। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम दिल्ली वापस आ गई है और वे आज शाम को दिल्ली से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी पी. सोलामन और उड़ीसा के खिलाड़ी आर्थर प्रधान के साथ रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। ये खिलाड़ी कल यहां पहुंचेंगे।

1 टिप्पणी:

संजय पाराशर ने कहा…

shubhkamnaye, chhttiasgarh me khel ko rah mili yyane desh hi majboot hua...aap jesa sankalp pratyek rajya ke logo ne lena chahie jisse sampurn rashtr majboot ho jae.
bhaiya hindi me comments likhne ka tarika hindi me batane ki kripa kre.mera mail address--- sanjayparashar69@gmail.com

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में