बुधवार, 16 जून 2010

लॉन टेनिस में पदकवीर तैयार करेंगे

छत्तीसगढ़ लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष बनने के बाद विक्रम सिंह सिसोसिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में होने वाले ३७वें राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए राज्य में ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे ताकि राज्य के लिए वे पदक जीत सके। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह खेलों में विशेष रुचि हैं, ऐसे में उनकी मदद से राज्य में टेनिस स्टेडियम भी बनवाया जाएगा। सचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि राजधानी में एक छह कोर्ट वाले स्टेडियम की दरकार है जिसकी मांग सरकार के सामने रखी जाएगाी। आज संघ के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव का चुनाव निर्विरोध हुआ।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री सिसोदिया ने कहा कि इसमे कोई दो मत नहीं है कि अपने राज्य में लॉन टेनिस के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की कमी नहीं है। लेकिन इतना होने के बाद भी यहां के बहुत कम खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जा पाते हैं। उन्होंने कहा कि अब संघ जहां ज्यादा से ज्यादा खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेलने के लिए भेजेगा, वहीं राज्य में भी राष्ट्रीय स्तर की ज्यादा स्पर्धाओं का आयोजन हर साल किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में टेनिस की अकादमी बनाने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के प्रक्षिशकों की सेवाएं लेकर यहां के खिलाडिय़ों को तैयार किया जाएगा। श्री सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का खेलों के प्रति विशेष लगाव है। उनकी रुचि से ही प्रदेश को ३७वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। ऐसे में यह बात तय है कि इन खेलों के आयोजन के पहले राज्य को टेनिस के अच्छे कोर्ट मिल जाएंगे। उन्होंने पूछने पर कहा हमारे संघ का काम छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय खेलों से पहले ज्यादा से ज्यादा ऐसे खिलाड़ी तैयार करना है जो राज्य के लिए पदक जीत सके। उन्होंने पूछने पर कहा कि हम राज्य के खिलाडिय़ों को बाहर प्रशिक्षण लेने भी भेजेंगे।
राजधानी मे टेनिस स्टेडियम बने: होरा
संघ के सचिव बने गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि उनका ऐसा मानना है कि राजधानी में एक छह कोर्ट वाला राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम होना चाहिए। इसी के साथ जिन जिलों में टेनिस कोर्ट नहीं है, वहां भी सरकार की मदद से कोर्ट बनाने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस साल उनका संघ दो राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं का आयोजन नवंबर और दिसंबर में करेगा। ये स्पर्धा आमंत्रण अखिल भारतीय स्पर्धाएं होंगी।
कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाएंगे
यूनियन क्लब में आज प्रदेश लॉन टेनिस के चुनाव में विक्रम सिसोदिया को अध्यक्ष और गुरुचरण सिंह होरा को सचिव बनाने के साथ कार्यकारिणी तय करने का अधिकार अध्यक्ष को दिया गया। चुनाव निर्विरोध हुआ। वैसे इस चुनाव में संघ के मान्यता प्राप्त जिलों रायपुर के साथ बिलासपुर, कोरबा, धमतरी, महासमुन्द, राजनांदगांव, दुर्ग और जदगलपुर के अध्यक्ष और सचिवों ने भाग लिया। इसी के साथ सात मान्यता प्राप्त क्लबों जिनमें यूनियन क्लब, छत्तीसगढ़ क्लब, वीआईपी क्लब, जटार क्लब भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट, एचएससीएए और ग्रासिम क्लब शामिल हैं के अध्यक्ष और सचिवों ने भी भाग लिया। चुनाव के पर्यवेक्षक प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में