सोमवार, 21 जून 2010

राष्ट्रीय खेलों के लिए ८ खेलों में पात्रता

झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में खेलने के लिए ८ खेलों को अब तक पात्रता मिली है। ओलंपिक संघ के पास फिलहाल इतने ही खेलों के बारे में जानकारी है। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा के साथ सचिव बशीर अहमद खान ने खेल संघों से जानकारी देने को कहा है ताकि यह मालूम हो सके कि छत्तीसगढ़ की कितनी टीमें खेलने जाएंगी। झारखंडमें ये खेल ९ से २२ दिसंबर तक होंगे।
झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल लगातार स्थगित होने के बाद अब ९ दिसंबर से होने वाले हैं। ऐसे में वहां इन खेलों की तैयारी प्रारंभ हो गई है। किन खेलों में कितने राज्य खेलेंगे इसकी जानकारी राष्ट्रीय फेडरेशन को देनी है। राष्ट्रीय फेडरेशन ही यह बताएगा कि कौन से राष्ट्रीय खेल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमें पात्र होंगी। राष्ट्रीय फेडरेशन से ङाारखंड ओलंपिक संघ ने जानकारी मांगी है जिसका एक पत्र छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के साथ खेल विभाग को भी भेजा गया है। इस बारे में प्रदेश ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा के साथ सचिव बशीर अहमद खान का कहना है कि उनके पास अब तक जो जानकारी है उसके मुताबिक तो बास्केटबॉल और हैंडबॉल में महिला और पुरुष टीमें पात्रता प्राप्त कर चुकी हैं। इसी के साथ तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स को टोकन पात्रता है। इन खेलों के साथ खो-खो, तलवारबाजी और कराते को भी खेलने की पात्रता है। इन्होंने कहा कि अभी खेल संघों ने ओलंपिक संघ को जानकारी नहीं भेजी है। खेल संघों के जानकारी भेजने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि छत्तीसगढ़ की कितनी टीमें राष्ट्रीय खेलों में खेलने जाएगी। इन्होंने बताया कि इसके पहले जब पिछले साल ये खेल होने वाले थे तो छत्तीसगढ़ की १६ खेलों की टीमें पात्र थीं। लेकिन अब खेलों के राष्ट्रीय फेडरेशन ही यह तय करेंगे किस साल की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पात्रता पाने वाली टीमें ङाारखंड में खेलने की पात्र होंगी। इन्होंने कहा कि जब सारे राज्य खेल संघों के पदाधिकारी अपने राष्ट्रीय फेडरेशन से जानकारी लेकर ओलंपिक संघ को भेजेंगे तभी मालूम होगा कि किन खेलों में टीमों को पात्रता है।
श्री खान ने बताया कि उम्मीद है कि इस बार भी एक दर्जन से ज्यादा खेलों की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने पूछने पर बताया कि अब राष्ट्रीय खेलों के लिए टीमों के बारे में जानकारी आने पर सभी खेलों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के लिए पिछले साल ही खेल विभाग ने अनुदान दे दिया था। उस समय लंबा प्रशिक्षश शिविर लगाने की योजना था। इस बार भी शिविर लंबा लगाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में