सोमवार, 7 जून 2010

सही पदोन्नति को गलत बताया

खेल एवं युवा कल्याण विभाग में उपसंचालक के पद पर कार्यरत ओपी शर्मा के खिलाफ पूर्व हॉकी खिलाड़ी विश्वजीत मित्रा ने गलत तरीके के पदोन्नति लेने का आरोप लगाया है। इस आरोप को ओपी शर्मा ने कागजातों के साथ गलत बताते हुए आरोप लगाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
विश्वजीत मित्रा ने एक विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि खेल विभाग में उपसंचालक के पद पर कार्यरत ओपी शर्मा ने नियमों के विरूद्ध पदोन्नति ली है। उनका आरोप है कि द्वितीय Ÿोणी के अधिकारी से प्रथम श्रेणी के अधिकारी पर पदोन्नत होने के लिए उस समय के खेल सचिव एमएस मूिर्त के साथ मिलकर उन्होंने विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बिना ही खेल सचिव को पैसे देकर पदोन्नति ले ली। श्री मित्रा का कहना है कि उस समय २६ अक्टूबर २००२ में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की पदोन्नति नियम बन गए थे और इसकी अधिसूचना प्रकाशित हो गई थी।
इस सारे मामले में उपसंचालक (खेल) ओपी शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि मेरे ऊपर जो भी आारोप लगाए गए सभी दुर्भानावश लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पदोन्नति दरअसल में तदर्थ पदोन्नति है। बकौल श्री शर्मा जब उनको अप्रैल २००३ में तदर्थ पदोन्नति दी गई थी उस समय जहां लोक सेवा आयोग के पदोन्नति नियम नहीं बने थे, वहीं विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकों पर रोक लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि श्री मित्रा का यह कहना गलत है कि विभागीय पदोन्नति के नियम अक्टूबर २००२ में बन गए थे। उन्होंने राजपत्र की प्रति दिखाते हुए बताया कि ये नियम सितंबर २००३ में बने हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जब किसी भी अधिकारी को तदर्थ पदोन्नति दी जाती है, उस समय विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जरूरी नहीं होती है, लेकिन तदर्थ पदोन्नति के लिए बैठक अनिवार्य नहीं होती है। यह बैठक उस स्थिति में अनिवार्य होती है जब नियमित पदोन्नति दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पदोन्नति नियमों के खिलाफ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि सेवा भर्ती नियमों स्पष्ट लिखा है कि पांच साल तक क्षेत्रीय खेल अधिकारी रहने वाले अधिकारी उपसंचालक के पद पर पदोन्नति पाने के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि मैं तो १२ साल तक क्षेत्रीय खेल अधिकारी के पद पर रहा हूं।
श्री शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन पर गलत तरीके के पदोन्नति लेने का आरोप लगाने वाले विश्वजीत मित्रा के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में