शुक्रवार, 18 जून 2010

पायका में रायपुर जिले की समिति बनी

पायका के लिए रायपुर जिले की समिति तय कर दी गई है। इस क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष जिलाधीश को बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए राजधानी के वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे ने बताया कि समिति में जहां जिलाधीश बनाए गए हैं, वहीं जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष होंगे। पुलिस अधीक्षक समिति के सचिव हैं। सदस्यों में जिला नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक, जनपद अध्यक्ष बलौदा बाजार, नंद कुमार साहू, जनपद उपाध्यक्ष बिलाईगढ़ सुभाष जालान, ग्राम पंचायत डोंगीतराई के सरपंच चितर लाल साहू, पाथरपोहदा के सरपंच पारस ठाकुर, कांदुल की सरपंच तिलेश्वरी धुरंधर, के साथ जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे को सदस्य बनाया गया है।

1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

जानकारी के लिए शुक्रिया!

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में