गुरुवार, 24 जून 2010

प्रदेश के विनय पांडेय को मिला रजत पदक

छत्तीसगढ़ के बॉडी बिल्डर विनय पांडेय ने मिस्टर साऊथ एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। यह जानकारी देते हुए प्रदेश बॉडी बिल्डिंग संघ के अरविंद सिंह ने बताया कि इस स्पर्धा का आयोजन नेपाल में किया गया था। स्पर्धा में भारतीय टीम से छत्तीसगढ़ के विनय पांडेय भी खेले। उन्होंने ८५ किलोग्राम वजन वर्ग में रजत पदक जीता। श्री पांडेय ने रजत पदक जीतने के साथ भारत की मेजबानी में होने वाली विश्व स्पर्धा में भी खेलने की पात्रता प्राप्त कर ली है। विनय पांडे रायपुर में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं।
श्री सिंह ने बताया कि नेपाल की स्पर्धा में ८ देशों के ८५ खिलाडिय़ों ने भाग लिया। भारतीय टीम से खेलने वाले विनय पांडेय छत्तीसगढ़ के अकेले खिलाड़ी थे। वे राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कई पदक जीत चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में