शुक्रवार, 25 जून 2010

रिजवी -रौशनी एआईटीए लेवल टू कोच

अखिल भारतीय लॉन टेनिस द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके प्रदेश के एसए रिजवी के साथ रौशनी सिंह लेवल टू कोच बन गए हैं। यह जानकारी देते हुए प्रदेश लॉन टेनिस संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने बताया कि एसए रिजवी के साथ रौशनी सिंह ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। श्री रिजवी छत्तीसगढ़ कॉलेज में क्रीड़ा अधिकारी हैं।
रौशनी सिंह छत्तीसगढ़ कॉलेज की छात्रा हैं। दोनों की सफलता पर संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया के साथ महासचिव गुरूचरण सिंह के साथ सभी पदाधिकारियों से बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में