मंगलवार, 9 मार्च 2010

नेहरू युवा केन्द्र को मजबूत करेंगे

विश्राम गृह में नेहरू युवा केन्द्र के साथ साई के अधिकारियों की बैठक में केन्द्रीय राज्य खेल मंत्री प्रतीक प्रकाश बापू पाटिल ने कहा कि वे यहां पर इसलिए आए हैं क्योंकि उनको ऐसा मानना है कि नेहरू युवा केन्द्र को मजबूत करके भारत सरकार की योजनाओं को गांव-गांव के युवाओं तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में साई के अधिकारियों से साई सेंटर के बारे ेभी उन्होंने चर्चा की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस समय १८ में से ८ जिलों में ही नेहरू युवा केन्द्र का संचालन हो रहा है। बाकी जिलों की जिम्मेदारी भी ८ जिलों के आधिकारियों को देकर नेहरू युवा केन्द्र का विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में नेहरू युवा केन्द्र के समन्यवकों को पायका से जोडऩे की मांग आई है, इस पर भी विचार किया जाएगा। इसी के साथ बैठक में नेहरू युवा केन्द्र का बजट भी बढ़ाने की मांग रखी गई। बैठक में साई के राजेश्वर राव, एनआईएस कोच गजेन्द्र पांडे, नेहरू युवा केन्द्र के उपसंचालक उपेन्द ठाकुर के साथ कई समन्यवक उपस्थिति थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में