मंगलवार, 9 मार्च 2010

छत्तीसगढ़ को मिले ८ पदक

राष्ट्रीय जंप रोप स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने तीन स्वर्ण सहित आठ पदक जीते। यह स्पर्धा नासिक में खेली गई।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश जंप रोप संघ के अखिलेश दुबे ने बताया कि नासिक में खेली गई राष्ट्रीय सीनियर स्पर्धा में राजदीप सिंग ने ३० सेकेंड स्पीड में स्वर्ण पदक जीता। राजदीप ने ही दो और स्वर्ण ट्रिपल अंडर एवं फ्री स्टाइल में जीते। पूजा हरगोत्रा ने डबल अंडर ३० सेकेंड में रजत पदक जीता। उन्होंने फ्री स्टाइल में भी रजत पदक पर कब्जा जमाया। डेमो कप स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने ८ कांस्य पदक जीते। विजेता खिलाडिय़ों का रायपुर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजधानी के वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे, उमेश सिंह ठाकुर, संजय शुक्ला, सुधीर पिल्ले, कन्हैया लाल यादव और अमित तिवारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में