रविवार, 14 मार्च 2010

एनवायके चाहता है पायका में भागीदारी

प्रदेश में चल रही केन्द्र सरकार की पायका योजना में नेहरू युवा केन्द्र भी भागीदारी चाहता है। इस भागीदारी के लिए एनवायके द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रतीक प्रकाश बापू पाटिल को प्रस्ताव भी दिया जा चुका है।
यह जानकारी देते नेहरू युवा केन्द्र के उपसंचालक उपेन्द ठाकुर ने बताया कि जब यहां पर श्री पाटिल ने हमारे केन्द्र के अधिकारियों की बैठक ली थी तो उनके सामने हमने यह प्रस्ताव रखा था कि पायका से हमारे केन्द्र से जुड़े लोगों को भी जोड़ा जाए, वैसे भी खेल विभाग के साथ गांव-गांव में जो क्रीड़ाश्री जुड़ रहे हैं वे हमारे केन्द्र से जुड़े युवा ही हैं। ऐसे में खेल विभाग के साथ पायका योजना में हमारे केन्द्र को भी भागीदारी दी जाए।
श्री ठाकुर ने बताया कि वैसे भी केन्द्र सरकार नेहरू युवा केन्द्र को मजबूत करने की दिशा में गंभीर है। केन्द्रीय राज्य खेल मंत्री प्रतीक प्रकाश बापू पाटिल का छत्तीसगढ़ दौरा भी इसी वजह से हुआ था। उन्होंने बताया कि श्री पाटिल से मिले निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में सभी १८ जिलों केन्द्र के विस्तार का काम किया जा रहा है। इस समय राज्य में ८ जिलों में ही नेहरू युवा केन्द्र का संचालन हो रहा है। बाकी जिलों की जिम्मेदारी भी ८ जिलों के आधिकारियों को देकर नेहरू युवा केन्द्र का विकास किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में