शुक्रवार, 12 मार्च 2010

राज्य बॉडी बिल्डिंग आज से

राज्य बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन कल से बागबाहरा में किया गया है। वहां पर पांच खिताबों के लिए मुकाबले होंगे। स्पर्धा के लिए रायपुर जिले की टीम घोषित कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के संजय शर्मा के साथ मेघेष तिवारी ने बताया कि पहली बार राज्य स्पर्धा का आयोजन बागबाहरा में किया गया है। राज्य स्पर्धा में पहली बार खेलने वालों के लिए छत्तीसगढ़ उदय, २१ साल से कम के लिए छत्तीसगढ़ किशोर, २५ साल से कम के लिए छत्तीसगढ़ कुमार, ४० साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए छत्तीसगढ़ केसरी और सभी वर्गों के लिए ओपन स्पर्धा छत्तीसगढ़ श्री होगी। स्पर्धा में चार वर्ग के मुकाबले होंगे। ये वर्ग होंगे शार्ट, मीडिल, टॉल और सुपर टॉल ग्रुप। इस स्पर्धा में चुने गए खिलाड़ी ५७वीं राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे। यह स्पर्धा भी छत्तीसगढ़ में होने वाली है।
श्री तिवारी ने बताया कि स्पर्धा के लिए रायपुर जिले की टीम यहां पर जिला स्पर्धा के बाद घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ कुमार खिताब के लिए- प्रथम समूह में सुमीत राय चौधरी, ताम्बी स्वामी चतुभुर्ज सोनी, दूसरे समूह में मो. इमजाज, केतन बहादुर, दीपक निर्मलकर, तीसरे समूह में टोनी जार्ज, प्रदीप साहू, निनाज अमरावत। चौथे समूह में राजेन्द्र कोसले, सिद्धार्थ पंडित, संतोष यादव रखे गए हैं।
छत्तीसगढ़श्री के प्रथम समूह में सूरज यादव, संजय पटेल। दूसरे समूह में राजकिशोर, दीपक सोनकर, सुनील नायक। तीसरे समूह में राजेश श्रीवास, होरीलाल पटेल, विवेक पटेल, चौथे समूह में सचिन मिश्रा, उमेश यादव, वीरेन्द्र सेंदरे रखे गए हैं। खिलाड़ी यहां से आज बागबाहरा के लिए रवाना हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में