शनिवार, 13 मार्च 2010

राष्ट्रीय शतरंज की तैयारी जोरों पर

प्रदेश की राजधानी रायपुर में २१ मार्च से होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा की तैयारी जोरों पर हैं। स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए आज एक बैठक में समितियों का गठन किया गया।
यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि रायपुर में लंबे समय बाद पांच लाख की इनामी राशि वाली शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा में देश के ३०० दिग्गज खिलाड़ी खेलने आएंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन आज शाम को किया गया। बैठक में सबसे पहले मुख्य संरक्षक के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पंचायत मंत्री रामविचार नेताम, खेल मंत्री लता उसेंडी की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई। इसके बाद आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, धरमपाल कलश, रवि वासवानी, अनूप अग्रवाल, आकाश विग, मुख्य कन्वेनर वीके राठी, आयोजन सचिव विष्णु श्रीवास्तव, सह सचिव कैप्टन डीएस मिश्रा, मनोज गंगवानी, मोहन मंधान, रूपेन्द्र चौहान, डॉ. प्रमोद मैने के साथ कायकारिणी में सुरेन्द्र दुबे, आलोक दुबे, प्रियतोष शर्मा, अमिताभ शुक्ला, सलील चांडक, संदीप गोविलकर, संदीप खंडेलवाल, विनय बैसवाड़े, रश्मि शर्मा, आरबी सिंह, अभिषेक शर्मा और संजयय शुक्ला को रखा गया है। पंजीयन समिति के संचालक विनोद राठी होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में