सोमवार, 22 मार्च 2010

राजधानी में आज से शुरू होगा शह और मात का खेल

राजधानी रायपुर में शतरंज की बिसाल सज गई है अब कल से यहां पर देश भर के दिग्गज खिलाड़ी शह और मात का खेल खेलेंगे। आज स्पर्धा का उद्घाटन शाम के सत्र में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया।
लंबे समय बाद राजधानी में हो रही इस ओपन राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने के लिए सभी खिलाड़ी बेताब हैं। स्पर्धा में खेलने के लिए १८ राज्यों के २०० से ज्यादा खिलाड़ी आ गए हैं। इन खिलाडिय़ो में मेजबान छत्तीसगढ़ के जहां ४० खिलाड़ी खेल रहे हैं, वहीं मप्र के २५ खिलाड़ी शामिल हैं। स्पर्धा में ५० से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रेटिंग वाले खिलाड़ी खेलेंगे। मप्र के पूर्व ओलंपियन रफीक खान के साथ दिल्ली की १५ लाख इनामी राशि वाली स्पर्धा के विजेता रूपेश कांत, के अलावा फीडे मास्टर राधेश्याम गुप्ता स्पर्धा के मुख्य आकर्षण होंगे।
स्पर्धा के बारे में जानकारी देते हुए विनोद राठी ने बताया कि स्पर्धा में कल सुबह से मुकाबले प्रारंभ होंगे। हर रोज दो चक्र के मैच होंगे। पहला सत्र सुबह को ९ बजे से और दूसरा सत्र शाम को ४ बजे से खेला जाएगा। स्पर्धा में अंतिम दिन एक चक्र होगा। कुल ९ चक्रों के मुकाबलों के बाद विजेता का फैसला होगा। विजेता को एक लाख का नकद इनाम दिया जाएगा।
स्पर्धा को सफल बनाने के लिए पहली बार शतरंज के साथ दूसरे खेलों से जुड़े कई खेल संघोंके पदाधिकारियों को शामि किया गया है। स्पर्धा का उद्घाटन शाम को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में