शनिवार, 27 मार्च 2010

छत्तीसगढ़ को मिला स्वर्ण

राष्ट्रीय जोनल साफ्ट टेनिस में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ प्रदेश की पुरुष टीम को एक स्वर्ण के साथ एक कांस्य पदक मिला। यह जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के सचिव प्रमोद सिंह ठाकुर ने बताया कि देवास में हुई स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की महिला टीम से महिमा माहेश्वरी, मृदला भट्टाचार्य ने एकल के साथ युगल में जोरदार प्रदर्शन करके प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया।
पुरुष टीम से खेलते हुए एकल वर्ग में हैनरी सेंटियागों ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को फाइनल में मात देकर स्वर्ण जीता। युगल वर्ग में डेटिस बार्टन और रोहिन सेटिंयागो की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। प्रदेश टीम की सफलता पर संघ के राकेश चतुर्वेदी, अनिल पुसदकर, डा. अजय सक्सेना, प्रकाश ठाकुर ने बधाई दी है। राजतंत्र में आज देखें-राष्ट्रीय खेलों का अनुबंध दिल्ली में होगा

1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

बधाई वाली बात!

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में