गुरुवार, 11 मार्च 2010

रायपुर में खेलने आएंगे देश के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी

प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से देश के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी खेलने आएंगे। पांच लाख की नकद इनामी राशि वाली यह स्पर्धा यहां पर 21 से 26 मार्च तक निरंजन धर्मशाला में होगी।
यह जानकारी पत्रकार वार्ता में देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष गुरूचरण सिंह होरा ने बताया कि काफी समय बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के सहयोग से पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया चुका है। इस बार आयोजित स्पर्धा में पांच लाख की नकद राशि दी जाएगी। विजेता को एक लाख, उपविजेता को 50 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले िखिलाड़ी को 35 हजार की राशि दी जाएगी। कुल 30 वर्गों में 65 पुरस्कार दिए जाएंगे। स्पर्धा में सौ अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग वाले खिलाड़ियों सहित कुल 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय स्विस पद्धति से खेली जाएगाी। स्पर्धा में मुकाबले 10 चक्रों तक होंगे।
श्री होरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार 1977 में भीलवाड़ा , 1982 में राष्ट्रीय महिला शतरंज, 1987 में भिलाई में राष्ट्रीय ए, एशियन महिला शतरंज स्पर्धा का आयोजन हो चुका है। उन्हांने बताया कि छत्तीसगढ़ में खेली गई हर स्पर्धा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सराहा है।

1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

खुशखबरी है!

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में