शनिवार, 18 सितंबर 2010

सीधे मुख्य ड्रा के मुकाबले होंगे

अखिल भारतीय लॉन टेनिस के लिए शुक्रवार को यहां यूनियन क्लब में हुए साइन इन में ड्रा के लिए तय खिलाडिय़ों की संख्या से ज्यादा खिलाड़ी नहीं आए। अब २० सितंबर से सीधे मुख्य ड्रा के मुकाबले होंगे। इसके पहले १९ सितंबर को मुख्य ड्रा के लिए एक बार फिर से साइन इन होगा।
प्रदेश लॉन टेनिस संघ द्वारा आयोजित अंडर १२ और १४ वर्ग की बालक-बालिका चैंपियनशिप के लिए यूनियन क्लब में १२ से २ बजे तक साइन इन रखा गया था। पहले खिलाड़ी के रूप में शिल्पी स्वरूप दास का नाम दर्ज करवाने उनका प्रतिनिधि आया। इसके बाद साइन इन का सिलसिला दो घंटे तक चला। इस बीच सभी वर्गों के लिए साइन इन किया गया। रुपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि अंडर १२ के बालक वर्ग में १६, बालिका वर्ग में १२, अंडर १४ के बालक वर्ग में १० और बालिका वर्ग में १३ खिलाडिय़ों ने साइन इन किया। उन्होंने बताया कि बाहर के खिलाडिय़ों की सुविधाओं के लिए उनको फोन पर ही साइन इन करने की मंजूरी दी गई थी। उन्होंने पूछने पर बताया कि स्पर्धा में अंडर १२ के बालक और बालिका वर्ग में २९-२९ खिलाड़ी मैदान में हैं। इसी तरह से अंडर १४ में बालक वर्ग में ३१ और बालिका वर्ग में २७ खिलाडिय़ों को पंजीयन किया गया है। हर वर्ग में ३२-३२ का ड्रा बनता है। अगर ३२ खिलाडिय़ों से ज्यादा की संख्या होती है तभी क्वालीफीाइंग राउंड होते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी वर्ग में ड्रा की तय संख्या से ज्यादा खिलाड़ी न होने पर अब १८ सितंबर से होने वाले क्वालीफाइंग राउंड के मैच नहीं होंगे। अब सीधे २० सितंबर से मुख्य ड्रा के मुकाबले होंगे। इसके एक दिन पहले फिर से साइन होगा। इसमें खिलाडिय़ों की संख्या तय होने के बाद ड्रा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में