शुक्रवार, 10 सितंबर 2010

१२ को तय होगी राज्य स्पर्धाओं की मेजबानी

प्रदेश में होने वाली राज्य की वालीबॉल स्पर्धाओं की मेजबानी का फैसला राजधानी में संघ की १२ सितंबर को होने वाली सामान्य सभा की बैठक में होगा। यह जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के मो. अकरम खान ने बताया कि संघ की वार्षिक कार्यकारिणी और सामान्य सभा का आयोजन होटल गणपति में १२ सितंबर को सुबह ११ बजे किया गया है। इस सभा में मुख्य रूप से राज्य में होने वाली सब जूनियर, जूनियर और सीनियर राज्य स्पर्धाओं की मेजबानी पर चर्चा होगी। जो जिले मेजबानी लेने के इच्छुक हैं उनके आवेदनों पर विचार करके कार्यकारिणी मेजबानी का फैसला करेगी। इसी के साथ वालीबॉल को राज्य के गांव-गांव में विकसित करने के लिए क्या किया जा सकता है इस पर विचार किया जाएगा। वैसे तो वालीबॉल ही एक ऐसा खेल है जो प्रदेश के हर गांव में खेला जाता है, लेकिन इसके बाद भी इसके विकास की जरुरत महसूस की रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में