बुधवार, 8 सितंबर 2010

सात खिलाड़ी संभावित टीम में

एशियाई खेलों में २८ साल बाद खेलने जाने वाली भारत की संभावित बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ की छह महिला खिलाडिय़ों के साथ एक पुरुष खिलाड़ी का चयन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि भारती बास्केटबॉल टीम का तीसरा एवं अंतिम प्रशिक्षण शिविर चेन्नई में १० सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इस शिविर के लिए प्रदेश की छह खिलाडिय़ों भारती नेताम, आकांक्षा सिंह, एम. पुष्पा, कविता, अरूणा किंडो और संगीता मंडल का चयन किया गया है। इधर पुरुष वर्ग में किरणपाल सिंह का चयन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश पटेल ने बताया कि अंतिम शिविर के बाद चुनी जाने वाली १२ खिलाडिय़ों की टीम चाइना में होने वाली एशियाई खेलों में खेलने जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अपने राज्य के लिए गौरव की बात है कि २८ साल बाद भारतीय टीम को एशियाई खेलों में खेलने का मौका मिला है तो इस टीम में छत्तीसगढ़ के भी खिलाड़ी खेलने जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला टीम में कम से कम तीन से चार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की जरूर अपना स्थान बनाने में सफल होंगी। इसी के साथ पुरुष वर्ग में भी किरणपाल सिंह के टीम में अने की पूरी संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में