सोमवार, 27 सितंबर 2010

जंप रोप को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंचाएंगे

जंप रोप के विश्व कप में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले खिलाड़ी राजदीप सिंह हरगोत्रा, पूजा हरगोत्रा के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण शर्मा का कहना है कि इस खेल को वे छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए वे प्रदेश सरकार ने भी मदद की उम्मीद करते हैं। इन खिलाडिय़ों ने हाल ही में सोनी टीवी के एक कार्यक्रम में जंप रोप का प्रदर्शन करके इस खेल को देश में लोकप्रिय करने का भी काम किया है।
इन खिलाडिय़ों ने हरिभूमि से बात करते हुए बताया कि उनको सोनी टीवी के कार्यक्रम इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में जंप रोप के करतब दिखाने का मौका मिला। इन्होंने बताया कि हमें उम्मीद है कि एक अंतरराष्ट्रीय चैनल में जंप रोप का प्रसारण होने के कारण जरूर हमारे इस खेल को देश में अब और ज्यादा लोकप्रियात मिलेगी। इन्होंने पूछने पर बताया कि हमारा खेल स्कूली खेलों में भी शामिल हैं। पूजा हरगोत्रा ने पूछने पर बताया कि उन्होंने अपने प्रदेश संघ के सचिव और कोच अखिलेश दुबे के साथ जंप रोप को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में पहुंचाने का अभियान प्रारंभ किया है। हम लोग कई जिलों में जाकर जंप रोप का प्रदर्शन किया है। इस खेल को हर खिलाड़ी पसंद करता है। वैसे भी हर का खिलाड़ी जंप रोप करता ही है। यह खेल को हर खेल का बेस है।
इन खिलाडिय़ों का कहना है कि हम लोग तो इस खेल को राज्य के हर गांव तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन एक तो हमारे संघ को अब तक खेल विभाग से मान्यता नहीं मिली है, ऐसे में बिना सरकारी मदद के हर गांव तक पहुंचना संभव नहीं है। इन्होंने कहा कि हमारे प्रयास में अगर सरकार मदद करे तो इस खेल के हर जिले से अच्छे खिलाड़ी निकल सकते हैं। इन्होंने कहा कि जंप रोप जैसे खेल को तो केन्द्र सरकार की पायका योजना के साथ जोडऩा चाहिए। ऐसा करने से यह खेल देश के हर गांव तक पहुंच जाएगा।

2 टिप्‍पणियां:

गजेन्द्र सिंह ने कहा…

बहुत सुन्दर और ज्ञानवर्धक जानकारी दी है

पढ़िए और मुस्कुराइए :-
आप ही बताये कैसे पार की जाये नदी ?

शरद कोकास ने कहा…

इस संघ को मान्यता मिलना ज़रूरी है ।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में