शनिवार, 7 अगस्त 2010

टीम में स्थान पाने मशक्कत

राज्य बैडमिंटन में खेलने जाने वाली रायपुर की टीम में स्थान पाने के लिए खिलाडिय़ों के बीच मशक्कत शुरू हो गई।
सप्रे बैडमिंटन हॉल में शुक्रवार से प्रारंभ हुए मुकाबलों में अंडर १३ साल वर्ग में श्रीराज खुटे ने उदय घगट को २१-१८, जयदित्य सिंह ने जयदेव को २१-१५, वरूण गायकवाड़ ने रिषभ को २१-९, वैभव ने सारस को २१-१९, नमन अग्रवाल ने अशोक अनदानी को २१-१९, नील कुमार ने मनीष को २२-२०, मोहित राज शर्मा ने निखिलको २१-१०, अजहर खान ने वी. नत्थानी को २१-१४ और अमोल करकरे ने प्रियेश अग्रवाल को २१-९ से हराया।
अंडर १६ साल वर्ग में वरूण गायकवाड़ ने विवेक मिश्रा को २१-११, ए. गुप्ता ने यश नायडु को २१-१०, इशान माखीजा ने सारस को २१-१५, आदित्य अग्रवाल ने श्रीराज खुटे को २१-१, वैभव मुकीम ने आकाश को २१-१४, अभिषेक ने वैभव मुकीम को २१-८, रोहित ने शुभम को २१-८ और अशोक अनदानी ने टोनी को २१-१३ से मात दी। यमन नायक ने उज्जवल को २१-५, एस. दुबे ने वैभव मुकीम को २१-७, अभिषेक ने यश मुकीम को २१-१६ अमोल करकरे ने रोहित को २१-११ से हराया। स्पर्धा में फाइनल मुकाबले कल होंगे। इसके पहले स्पर्धा का उद्घाटन इंदरचंद घाड़ीवाल ने किया।
जिला संघ के अनुराग दीक्षित ने बताया कि स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर चुने गए खिलाड़ी राज्य स्पर्धा में खेलने के लिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में