सोमवार, 9 अगस्त 2010

राजदीप १३वें स्थान पर

विश्व जंप रोप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राजदीप सिंह हरगोत्रा को विश्व में १३वां स्थान मिला। उनके अलावा स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की पूजा हरगोत्रा और श्वेता कुर्रे भी खेलने गई थीं। इन खिलाडिय़ों का शनिवार को राजधानी लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। यह जानकारी देते हुए प्रदेश जंप रोप संघ के अखिलेश दुबे ने बताया कि विश्व कप के लिए हमारे खिलाडिय़ों ने तैयारी तो जोरदार की थी, पर हमारे खिलाडिय़ों को अनुभव की कमी के कारण कोई पदक नहीं मिल सका। सबसे अच्छा प्रदर्शन राजदीप सिंह हरगोत्रा ने ट्रिपल अंडर में किया। इस स्पर्धा में वे विश्व में १३वें स्थान पर रहे। राजदीप ने बताया कि विदेशी खिलाडिय़ों को जितनी सुविधाएं हैं उनके मुकाबले हमारे पास कोई सुविधा नहीं है। इसी के साथ एक विश्व कप के समाप्त होने पर दूसरे विश्व कप की तैयारी विदेशों में प्रारंभ हो जाती है, लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं होता है। इन खिलाडिय़ों के आज राजधानी लौटने पर रेलवे स्टेशन में खिलाडिय़ों के परिजनों के साथ वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे, संजय शुक्ला, उमेश ठाकुर सहित कई खेल संघों के पदाधिकारियों से स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में