रविवार, 15 अगस्त 2010

खेलमंत्री लता के साथ दौड़े सब


स्वतंत्रता दौड़ में शनिवार की सुबह को जयस्तंभ चौक से खेलमंत्री लता उसेंडी, महापौर किरणमयी नायक के साथ स्कूली बच्चे और खिलाडिय़ों के साथ खेल संघों के पदाधिकारी भी दौड़े।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग हर साल १५ अगस्त की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन करता है। इस बार यह दौड़ सुबह को ८ बजे जयस्तंभ चौक से प्रारंभ की गई। दौड़ प्रारंभ होने से पहले खेलमंत्री लता उसेंडी, महापौर किरणमयी नायक के साथ सभापति संजय श्रीवास्तव ने शहीदों को नमन करते हुए उनको अपने शृ्द्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद दौड़ का आयोजन किया गया।
इस दौड़ में कई स्कूलों के दो हजार से ज्यादा बच्चों के साथ कई खेल संघों के पदाधिकारियों और खिलाडिय़ों ने भाग लिया। यह दौड़ शहीद भगत सिंह चौक में जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा के साथ खेल संचालक जीपी सिंह, वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में