रविवार, 22 अगस्त 2010

छत्तीसगढ़ के सालोमन पश्चिम भारतश्री


राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग में मेजबान छत्तीसगढ़ के पी. सालोमन ने पश्चिम भारतश्री का खिताब जीत लिया। इसी के साथ मेजबान के हाथ पहले दिन दो स्वर्ण के साथ दो रजत पदक भी आए।
शहीद स्मारक में शनिवार की शाम को प्रारंभ हुई स्पर्धा में सबसे पहले पश्चिम भारतश्री खिताब के लिए मुकाबला हुआ। इसमें मेजबान छत्तीसगढ़ के साथ मप्र, महाराष्ट्र और गोवा के ४८ खिलाड़ी मैदान में थे। इनमें से सुपर टॉल ग्रुप के स्वर्ण विजेता छत्तीसगढ़ के पी. सालोमन ने पश्चिम भारतश्री का खिताब जीत लिया। सालोमन के पूर्व में ही खिताब जीतने की उम्मीद थी। खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा कि अब उनकी नजरें भारत के सबसे बड़े खिताब भारतश्री पर है। इसका फैसला कल होगा।
पश्चिम भारत खिताब के लिए चार वर्गों में हुए मुकाबलों में सुपर टॉल ग्रुप में जहां पी. सालोमन ने स्वर्ण जीता, वहीं रजत छत्तीसगढ़ के सचिन मिश्रा के हाथ लगा। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के विपिन भोंसले रहे। टॉल ग्रुप में स्वर्ण महाराष्ट्र के संजय अम्बेलकर, रजत छत्तीसगढ़ के टोनी जॉय और कांस्य महाराष्ट्र के सचिन चोरगे ने जीता। मीडियम ग्रुप में महाराष्ट्र के महेश पाटिल ने स्वर्ण, छत्तीसगढ़ के राजकिशोर ने रजत और महाराष्ट्र के संतोष पाठक ने कांस्य जीता। शार्ट ग्रुप में छत्तीसगढ़ के सुमित राय चौधरी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के लक्ष्मीकांत ने रजत और महाराष्ट्र के वैभव रामबले ने कांस्य जीता। स्पर्धा में बेस्ट पोजर महाराष्ट्र के संजय अम्बलेकर और बेस्टे मसर्कुलर महाराष्ट्र के महेश पाटिल रहे। विजेता खिलाडिय़ों को संसदीय सचिव विजय बघेल ने पुरस्कार बांटे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में