मंगलवार, 10 अगस्त 2010

सात खिताबों के लिए जुटे ४०० खिलाड़ी

एथलेटिक्स के सात खिताबों के लिए राजधानी के स्कूलों के ४०० खिलाड़ी जुटे। खिताब जीतने वाले खिलाडिय़ों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
बैटन रिले के आने के परिपेक्ष में यहां पर बैटन को प्रायोजित करने वाली कंपनी ने गास मेमोरियल में स्कूल स्तरीय स्पर्धा का आयेजन किया था। इसमें सात वर्गों के मुकाबले रखे गए। स्पर्धा में विभिन्न वर्गों में क्रमश: प्रथम द्वितीय, और तृतीय रहने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं। बालक वर्ग में १०० मीटर में असीम विवियन, अनुज अग्रवाल, मोहन कुमार। बालिका वर्ग में राधा शर्मा, सोनाली खेमानी, रूचि बुंदेल। ४०० मीटर- रौशनी बंछोर शिखा नाज किर्ती गुप्ता। करण शुक्ला, विकास रंगारी, दिनेश मानकिपुरी। ८०० मीटर रामेश्वर प्रसाद दिव्यांस साहू, मो. हुमामुद्दीन, मयुदाय, ममता देवांगन, मरकिना भारद्वाज। १५०० मीटर पूनम दीप, कविता वर्मा, एकता कटारिया। उमेश वाकड़े, रोहित लकड़ा, अजय कुमार कोठारी। लंबी कूद असनत प्रेरणा ङ्क्षमंज, पूनम चौहान, उर्वशी ध्रुव। बी. श्रीनिवास, श्रीकांत श्रीवास्तव, पंकज चन्द्राकर। गोलाफेंक- शशांक, अमित शुक्ला, आबिद खान। मनीषा तिर्की, स्वाती सचदेव, सुष्मिता। ट्रिपल जंप- शरणजीत सुषमा जंघेल, पूनम। अनुराग सुरंग, आनंद तिर्की, तेजेश्वर धुर्वे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में