शुक्रवार, 27 अगस्त 2010

सिद्धार्थ का अवार्ड अब अनिता को

डोपिंग के दोषी भिलाई के भारोत्तोलक सिद्धार्थ मिश्रा का नाम अवार्ड पाने वालों की सूची से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक दल्लीराजहरा की अनिता शिंदे को अब शहीद कौशल यादव पुरस्कार देने का फैसला जूरी ने किया है।
प्रदेश के खेल पुरस्कार चयन समिति की आकस्मिक बैठक गुरुवार को खेल सचिव सुब्रत साहू की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भारतीय भारोत्तोलन संघ ने मंगवाए गए वे सारे दस्तावेज रखे गए जिनमें सिद्धार्थ मिश्रा को डोपिंग का दोषी बताते हुए उनको फेडरेशन ने निलंबित कर दिया है। सारे दस्तावेजों का पुरस्कारों की जूरी ने अवलोकन करने के बाद अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए जूरी के अध्यक्ष और खेल सचिव सुब्रत साहू ने बताया कि जूरी ने सिद्धार्थ मिश्रा का नाम पुरस्कारों की सूची से खारिज करके उनके बाद की पात्र खिलाड़ी अनिता शिंदे को पुरस्कार देने का फैसला किया है। अब जूरी के फैसला पर खेलमंत्री का अनुमोदन होना ही बाकी है।
प्रदेश संघ को कारण बताओ नोटिस
इस सारे मामले में खेल विभाग को अंधेरे में रखते हुए सिद्धार्थ मिश्रा के डोपिंग में पकड़े जाने की बात छुपाने के लिए गुरुवार को खेल विभाग ने प्रदेश संघ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके बारे में खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि संघ को २१ दिनों का समय दिया गया है कि वह यह बताए कि किस वजह से खेल विभाग से सच्चाई छुपाते हुए डोपिंग के दोषी खिलाड़ी के नाम का अनुमोदन पुरस्कार पाने के लिए किया गया था। २१ दिनों में सही कारण न बताए जाने पर विभाग संघ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगा। इधर संघ के सचिव सुखलाल जंघेल का कहना है कि कार्यकारिणी का बैठक के बाद खेल विभाग को जवाब दिया जाएगा।

राजतंत्र में देखे डोपिंग के दोषी का अवार्ड छिनवाया

2 टिप्‍पणियां:

ASHOK BAJAJ ने कहा…

बढ़िया प्रस्तुति आभार

हमारीवाणी ने कहा…

क्या आपने हिंदी ब्लॉग संकलक हमारीवाणी पर अपना ब्लॉग पंजीकृत किया है?
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.
हमारीवाणी पर ब्लॉग पंजीकृत करने की विधि

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में