शनिवार, 7 अगस्त 2010

दूरदर्शन से होगा सीधा प्रसारण

राजधानी में होने वाली बैटन रिले का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के डीडी स्पोट्र्स पर किया जाएगा। शुक्रवार को दूरदर्शन रायपुर के कुछ अधिकारियों ने खेल संचालक जीपी सिंह के साथ वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे से मुलाकात करके इस संबंध में चर्चा की। सीधा प्रसारण करने के लिए भोपाल से ओबी वेन आएगी।
रायपुर के बैटन रिले को ऐतिहासिक बनाने के लिए खेल विभाग का पूरा अमला जुटा हुआ है। खेलमंत्री लता उसेंडी ने बैटन रिले के लिए मंशा जताई थी कि इसका सीधा प्रसारण किया जाए ताकि बैटन रिले को राज्य के गांव-गांव के लोग देख सके। अब उनका सपना साकार होने जा रहा है। आज यहां पर रायपुर दूरदर्शन के कुछ अधिकारियों ने सबसे पहले राजधानी के वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे से चर्चा की और उनको बताया कि उनको सीधा प्रसारण करने के लिए क्या जरूरत है। सीधा प्रसारण करने के लिए उनको ५० किलो वाट का विद्युत कनेक्शन चाहिए जो विद्युत मंडल से बात करके दिलाया जाएगा। ओबी वेन गांधी उद्यान के पास रहेगी और दूरदर्शन के चार के ६ कैमरा मैन प्रसारण को कवर करेंगे। दूरदर्शन रायपुर के दल ने बाद में खेल संचालक जीपी सिंह से भी चर्चा करके उनको बताया कि भोपाल से सीधा प्रसारण करने के लिए दिल्ली दूरदर्शन के निर्देश पर आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में