सोमवार, 29 जून 2009

भिलाई को ४ स्वर्ण

राज्य जूडो चैंपियनशिप में भिलाई की टीम ने चार स्वर्ण पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। भिलाई के खाते में एक रजत और दो कांस्य पदक भी आया।
राज्य जूनियर जूडो चैंपियनशिप का आयोजन खेल विभाग द्वारा रायगढ़ में किया गया था। इस इनामी राशि वाली चैंपियनशिप में भिलाई के लिए अंकिता सिंह ने ओपन वेट में स्वर्ण जीता। इसके अलावा श्राव्या राव ने ४० किलो वजन वर्ग में, पीयूष नारंग ने ५० किलो वजन में और राबिन सिंह ने ६६ किलो वजन समूह में स्वर्ण पदक जीते। ४५ किलो वजन वर्ग में लोकेश्वर देवांगन ने रजत और ४८ किलो वजन वर्ग में पायल हिरवानी के साथ सूरज चौहान ने कांस्य पदक जीते। इन सभी खिलाडिय़ों के प्रशिक्षक वीआर प्रेमी हैं।

1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

बधाई हो जी भिलाई टीम को!

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में