शुक्रवार, 5 जून 2009

छत्तीसगढ़ ओवरआल चैंपियन बनने के करीब

राष्ट्रीय म्यू-थाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने १० स्वर्ण, ५ रजत और ३ कांस्य पदकों के साथ ओवरआल चैंपियनशिप जीतने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

बेंगलूर में चल रही इस चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए टीम के कोच अनीस मेमन ने बताया कि यहां चल रही चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने अब तक १० स्वर्ण पदक जीते हैं। स्वर्ण जीतने वाले खिलाडिय़ों में मयंक शिव, यश सलूजा, पंकज डोंगरे, महेश्वर ठाकुर, सागर नाथ, योगी कुजूर, मुकेश शेंडे, विजय कश्यप, सूरज लाल और महेश साहू शामिल हैं। रजत पदक जीतने वाले नमन जैन, एस. चन्द्र, मुनेश्वर ठाकुर, विद्या भारती, एवं शुभम गरेलवार हैं। कांस्य पदक सुभम ठक्कर, आशीष सिंह और अवीष तालमले ने जीते। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का अब ओलवर आल चैंपियनशिप बनना तय है। अब तक छत्तीसगढ़ ने ही सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। चैंपियनशिप में प्रदेश के ६१ खिलाड़ी खेल रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में